माशाल खेल प्रतियोगिता में प्रतिभावान विद्यार्थि

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में मसाला की प्रतियोगिता बहुत धूमधाम से की गई, जिसमें सीआरसी श्रीनगर के अंतर्गत सभी विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, बच्चों ने बहुत प्रतिभा के साथ खेल में भाग लेकर अपना परचम लहराया |

मसाला खेल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के फोटो

हम सभी विद्यालय अध्यापक इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं |

बिहार स्पोर्ट्स मशाल : खेल प्रतिभाओं की खोज और विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल

बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया “मशाल ” कार्यक्रम राज्य के सरकारी स्कूलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रहा है।

मशाल का उद्देश्य

  • खेल प्रतिभाओं की पहचान: राज्य के विभिन्न स्कूलों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में पहचानना।
  • प्रशिक्षण और विकास: चयनित खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
  • खेल संस्कृति का विकास: बिहार में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना।

मशाल में विभिन्न आयु वर्गों के लिए निम्नलिखित खेलों का आयोजन किया जाएगा:

  • एथलेटिक्स: U-14 और U-16 (लड़के और लड़कियाँ)
  • क्रिकेट बॉल थ्रो: U-14 और U-16 (लड़के और लड़कियाँ)
  • लॉन्ग जंप: U-14 और U-16 (लड़के और लड़कियाँ)
  • दौड़:
    • U-14: 60 मीटर और 600 मीटर
    • U-16: 100 मीटर और 800 मीटर
  • साइक्लिंग: U-14 और U-16 (लड़के और लड़कियाँ)
  • कबड्डी: U-14 और U-16 (लड़के और लड़कियाँ)
  • फुटबॉल: U-14 और U-16 (केवल लड़के)
  • वॉलीबॉल: U-16 (केवल लड़के)